{"_id":"63883f3d4f9d8b42e903cec2","slug":"married-woman-absconding-with-ninth-student-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब प्रेम की गजब कहानी: शादीशुदा महिला नौवीं के छात्र के साथ फरार, फोन कर बोली- जा रही हूं मुंबई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब प्रेम की गजब कहानी: शादीशुदा महिला नौवीं के छात्र के साथ फरार, फोन कर बोली- जा रही हूं मुंबई
Thu, 01 Dec 2022 03:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 01 Dec 2022 03:45 PM IST
सार
28 नवंबर की सुबह सन्नो का बेटा अंसार अली घर से निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजन ढूंढते रहे, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद बड़हलगंज निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक को फोन कर बताया कि अंसार अली उसके साथ है और वे दोनों मुंबई जा रहे हैं। उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गगहा इलाके के अतायर निवासी नौवीं के छात्र के साथ शादीशुदा महिला फरार हो गई। नाबालिग छात्र की मां ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। छात्र की उम्र करीब 16 वर्ष है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 28 नवंबर की सुबह सन्नो का बेटा अंसार अली घर से निकला, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजन ढूंढते रहे, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद बड़हलगंज निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक को फोन कर बताया कि अंसार अली उसके साथ है और वे दोनों मुंबई जा रहे हैं। उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है।
विज्ञापन
छात्र की मां सन्नो ने शादीशुदा महिला के खिलाफ थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि शादीशुदा महिला उसके नाबालिग बेटे को ब्लैक मेल कर रही है। बेटे के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन