फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many trains will be canceled today due to farmers movement in Punjab

पटरी पर किसान: पंजाब में आंदोलन के चलते आज निरस्त रहेंगी कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

Sat, 30 Sep 2023 11:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 30 Sep 2023 11:30 AM IST
सार

गोरखपुर सांसद रवि किशन की मांग पर रेलवे ने कैम्पियरगंज, पिपराइच, सहजनवां और पीपीगंज स्टेशनों पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है। सांसद ने क्षेत्रीय रेल परामर्शदात्री समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था।

विज्ञापन
Many trains will be canceled today due to farmers movement in Punjab
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

गोरखपुर। पंजाब में किसानों के आंदोलन के कारण कई गाड़ियों काे निरस्त किया गया है। कुछ को बदले हुए मार्ग से चलाया जा रहा है तो कुछ का स्टापेज बदल गया है।

विज्ञापन


निरस्तीकरण
जयनगर से 30 सितंबर को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। दरभंगा से 30 सितंबर को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। जयनगर से 01 अक्तूबर को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। लालकुंआ से 30 सितंबर को चलने वाली 14615 लालकुंआ-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली 14616 अमृतसर-लालकुंआ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


 

मार्ग परिवर्तन

जम्मूतवी से 30 सितंबर को चलने वाली 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जलंधर सिटी-लोहियां खास-फिल्लौर के रास्ते चलाई जाएगी।

शार्ट ओरिजिनेशन
अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयननगर एक्सप्रेस अंबाला स्टेशन से चलाई जाएगी। अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलाई जाएगी। अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली 14618 अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस अंबाला से चलाई जाएगी। अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अंबाला से चलाई जाएगी। अमृतसर से 30 सितंबर को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस लुधियाना से चलाई जाएगी।

सहजनवां समेत कई स्टेशन पर ट्रेनों का बढ़ा स्टापेज

गोरखपुर सांसद रवि किशन की मांग पर रेलवे ने कैम्पियरगंज, पिपराइच, सहजनवां और पीपीगंज स्टेशनों पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी दी है। सांसद ने क्षेत्रीय रेल परामर्शदात्री समिति की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था।

सांसद रवि किशन ने बताया कि गोरखपुर ऐशबाग एक्सप्रेस 15069-70 का कैम्पियरगंज व पीपीगंज स्टेशन पर, ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस 11123 का सहजनवां स्टेशन और पिपराइच स्टेशन पर गोमतीनगर छपरा कचहरी एक्सप्रेस 15113-14 का ठहराव होगा। सांसद ने स्टापेज को मंजूरी मिलने पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

सांसद ने बताया कि उन्होंने सहजनवां रेलवे स्टेशन पर गोरखनाथ एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस का स्टापेज बनाने की मांग की थी। पीपीगंज और कैम्पियरगंज में भी कई गाड़ियों के ठहराव की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed