यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गोरखपुर छपरा सहित कई कई ट्रेनें निरस्त, जानिए क्या है वजह
सब-वे निर्माण एवं इंजीनियरिंग कार्य के कारण आठ जून को कई गाड़ियों का निरस्तीकरण कर दिया गया है। साथ ही कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निर्धारण, नियंत्रण एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के भटनी-छपरा रेल खंड पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण एवं इंजीनियरिंग कार्य के कारण आठ जून को कई गाड़ियों का निरस्तीकरण कर दिया गया है। साथ ही कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निर्धारण, नियंत्रण एवं मार्ग परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
निरस्तीकरण
- गोरखपुर से आठ जून को चलने वाली 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- छपरा से आठ जून को चलने वाली 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- सलेमपुर से आठ जून को चलने वाली 05429 सलेमपुर-बरहज बाजार अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- बरहज बाजार से आठ जून को चलने वाली 05150 बरहज बाजार-सलेमपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
इसे भी पढ़ें: मुंबई के होटल में गुजरात के व्यापारी की हत्या का आरोपी गोरखपुर से गिरफ्तार, वेटर का करता था काम
शार्ट टर्मिनेशन
- बनारस से आठ जून को चलने वाली 01748 बनारस-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी भटनी की जगह मऊ में यात्रा समाप्त करेगी।
शार्ट ओरिजिनेशन
- भटनी से आठ जून को चलने वाली 01747 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी भटनी के स्थान मऊ से चलाई जाएगी।
पुनर्निर्धारण
- दरभंगा से आठ जून को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस दरभंगा से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
- सहरसा से आठ जून को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहरसा से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
नियंत्रण
- जयनगर से आठ जून को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे पर 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
मार्ग परिवर्तन
- सीतामढ़ी से आठ जून को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
- दरभंगा से आठ जून को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुज्फ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।
- बरौनी से आठ जून को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।