फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many people corona positive got in basti and gorakhpur

सीएम योगी ने गोरखपुर वासियों को दी बड़ी सौगात, कहा- इस बार यहीं से मनेगी दिवाली

Fri, 15 May 2020 08:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/लखनऊ।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/लखनऊ। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 May 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
many people corona positive got in basti and gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (file) - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के बाद उद्योगों और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजगार संगम लोन मेला के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के 56754 उद्यमियों को 2002 करोड़ रुपये का लोन दिया है। गोरखपुर के पांच उद्यमियों को 45 लाख रुपये का लोन दिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एमएसएमई उद्यमियों का हौसला बढ़ाते हुए आने वाले दिनों में चीनी बाजार पर निर्भरता कम करने के संकेत दिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस बार दीपावली के अवसर पर चीन से गौरी-गणेश की मूर्तियां नहीं आएंगी। गोरखपुर का टेराकोटा चीन से ज्यादा अच्छे उत्पाद तैयार करता है। फिर ऐसी स्थिति में हम चीन से मूर्तियां और दीये क्यों आयात करेंगे?
विज्ञापन

लखनऊ से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम गोरखपुर के टेराकोटा को डिजाइन देंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में आयोजित पहले दीपोत्सव में 51,000 मिट्टी के दीपक, हमें पूरे उत्तर प्रदेश में ढूंढ़ने पड़े थे, तब मिल पाए थे। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में संयुक्त आयुक्त उद्योग आशुतोष त्रिपाठी, लीड बैंक मैनेजर रामाधार और चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के महासचिव प्रवीण मोदी मुख्यमंत्री से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए।

गोरखपुर के इन लोगों को मिला लोन
1- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत खुशबू गुप्ता को रेडीमेड गारमेंट्स के लिए 25 लाख का लोन
2- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अमित कुमार गौतम को फ्लावर डेकोरेशन प्रोजेक्ट के लिए 5 लाख का लोन
 3- एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत टेराकोटा शिल्पी रामकुमार को 2 लाख का लोन
4- मुद्रा योजना के तहत केदार देववंशी को व्यापार के लिए 10 लाख का लोन
5- मुद्रा योजना के तहत सुनील कुमार यादव को सरसों तेल की मिल लगाने के लिए 3 लाख का लोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed