फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many news coronavirus positive today in maharajganj

महराजगंज में मिले 34 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1188

Sun, 09 Aug 2020 05:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 09 Aug 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
many news coronavirus positive today in maharajganj
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में 34 कोरोना पॉजिटिव रविवार को मिले। अब तक जिले में कोरोना के कुल केस 1188 हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामले की संख्या 664 हो गई है। डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 531 है। कोरोना से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 20,800 सैंपल के जांच हो चुके हैं।

विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि शनिवार को रिपोर्ट में एक ही नाम तीन बार दर्ज होने से कुल संख्या बढ़ गई थी, जिसमें सुधार कर दिया गया है। अब तक जिले में कोरोना के कुल मामले में 1188 हो गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को आई रिपोर्ट में 34 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें घुघली में एक, सेखुई में एक, नौतनवां  में एक, छपवा में तीन, जानकी नगर में एक, सोनौली में तीन, भारतीय स्टेट बैंक ठूठीबारी में एक, निचलौल में एक, फरेंदा में तीन, सिसवा में एक, पनियरा में दो, सदर में 10 के अलावा 6 अन्य संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करने के साथ जरूरत के अनुसार होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है। अब तक 152 लोगों को होम आइसोलशन की सुविधा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed