{"_id":"5f2fe46d4854917a86134fff","slug":"many-news-coronavirus-positive-today-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले 34 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1188","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले 34 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1188
Sun, 09 Aug 2020 05:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 09 Aug 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में 34 कोरोना पॉजिटिव रविवार को मिले। अब तक जिले में कोरोना के कुल केस 1188 हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामले की संख्या 664 हो गई है। डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 531 है। कोरोना से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 20,800 सैंपल के जांच हो चुके हैं।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि शनिवार को रिपोर्ट में एक ही नाम तीन बार दर्ज होने से कुल संख्या बढ़ गई थी, जिसमें सुधार कर दिया गया है। अब तक जिले में कोरोना के कुल मामले में 1188 हो गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को आई रिपोर्ट में 34 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें घुघली में एक, सेखुई में एक, नौतनवां में एक, छपवा में तीन, जानकी नगर में एक, सोनौली में तीन, भारतीय स्टेट बैंक ठूठीबारी में एक, निचलौल में एक, फरेंदा में तीन, सिसवा में एक, पनियरा में दो, सदर में 10 के अलावा 6 अन्य संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करने के साथ जरूरत के अनुसार होम आइसोलेशन की सुविधा दी जा रही है। अब तक 152 लोगों को होम आइसोलशन की सुविधा दी गई।