फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   many more new coronavirus positive found in kushinagar

कुशीनगर में एक साथ मिले 23 कोरोना पॉजिटिव, अधिकांश संक्रमित शादी में हुए थे शामिल

Sun, 12 Jul 2020 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कप्तानगंज (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कप्तानगंज (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Jul 2020 01:05 PM IST
सार

इस लापरवाही से गोरखपुर में बढ़े कोरोना के मरीज, अब दो मंडलों में पहले पायदान पर

विज्ञापन
many more new coronavirus positive found in kushinagar
फाइल फोटो। - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में कुल 23 लोग संक्रमित पाए गए। जिसमें से कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर 12 में एक साथ 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस वार्ड के सामने चाय की दुकान चलाने वाला युवक भी संक्रमित पाया गया है। बताया जाता है कि इनमें से अधिकांश संक्रमित 28 जून को रामकोला कस्बे में हुई एक शादी में शामिल हुए थे। संक्रमितों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव मरीज पाए जाने से कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें... इस लापरवाही से गोरखपुर में बढ़े कोरोना के मरीज, अब दो मंडलों में पहले पायदान पर
विज्ञापन


बता दें कि कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर 12 की रहने वाली 35 वर्षीया महिला बीते आठ जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। महिला के संपर्क में आए लोगों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था। शनिवार की देर रात इनकी रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई। रविवार की सुबह पता लगा कि संक्रमित महिला के परिवार व संपर्क में आए 14 लोग संक्रमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इसी वार्ड के सामने चाय की दुकान चलाने वाला युवक भी पॉजिटिव है। शादी वाले इस घर में कोरोना के इतने मरीज मिलने से पड़ोसियों की धड़कन भी तेज हो गई है। रामकोला के जिस मंदिर में शादी कराई गई थी वहां के पुजारी ने बताया कि उस दिन कार्यक्रम में 50 से अधिक लोग शामिल हुए थे जिसमें से कुछ लोग रामकोला व खड्डा कस्बे के भी थे।

इसे भी पढ़ें... सीएम योगी के कार्यक्रम में शामिल दो शख्स मिले कोरोना संक्रमित, प्रशासन में हड़कंप

कप्तानगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता का कहना कि शनिवार की देर रात 23 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी जिसमें से 14 लोग वार्ड नंबर 12 के निवासी हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 02 में एक चाय का दुकानदार तथा वार्ड नंबर 11 में मुंबई से लौटा व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित है। शेष दो लोग जगदीशपुर, दो लोग भलुही व एक बौलिया, एक पचार व एक घोड़ादेउर के निवासी हैं।

इस संबंध में कप्तानगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. एसके गुप्ता का कहना है कि वार्ड नंबर 12 में पहले मिली संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई गई थी। इनमें से अधिकांश पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लोग शादी समारोह में शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed