{"_id":"5ed498358ebc3e90701b90dd","slug":"many-more-covid-19-positive-got-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में मिले 7 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 116","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में मिले 7 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 116
Mon, 01 Jun 2020 11:38 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में सात और कोरोना पाजिटिव मिले हैं। संक्रमित मिले मरीज जिले के अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं। सीएमओ डॉक्टर सीमा राय ने 7 नए मरीज मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह लोग महानगरों से लौटे थे। संदिग्ध दिखने के बाद इनकी स्क्रीनिंग करके लार का सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। रविवार सुबह को आई रिपोर्ट में सभी सातों कोरोना संक्रमित पाए गए। नए सात मरीजों के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। इसमें अब तक 32 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं।
विज्ञापन