{"_id":"5eeb0fe88ebc3e433c612f27","slug":"many-more-corona-positive-got-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले 12 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 61","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले 12 नए कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 61
Thu, 18 Jun 2020 12:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बुधवार की देर रात आई रिपोर्ट में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके साथ ही अब जिले में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 66 है। जिले में अब तक कोरोना के 130 संक्रमित मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सभी संक्रमितों का इलाजु पुरैना कोविड केयर अस्पताल में कराया जा रहा है। यहां शिफ्टवार 25-25 मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगी है। उनके द्वारा पॉजिटिव मरीजों की बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए 14 व 15 जून को भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट बुधवार की देर रात मिली है। जिसके अनुसार जांच में 12 नमूने पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
इनमें भैंसी, बड़हरा रानी, बासपार ढेकही, निचलौल, बिचला टोला सिसवा, पकड़ी सिसवा बाजार, खरवार कैंपियरगंज, मुजजहना, कुईया, पनियरा के एक-एक और चैतपुर घुघुली के दो मरीज शामिल हैं।
सभी मरीजों को इलाज के लिए कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। अब जिले में कुल कोरोना मामले 130 हो गए हैं। वहीं कोरोना सक्रिय मामले 61 हो गए हैं। 66 लोग कोरोना स्वस्थ हुए हैं। जबकि तीन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।