{"_id":"5f0d67ff8ebc3e63e442ef3d","slug":"many-corona-positives-found-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव, एक ही परिवार के चार लोग मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव, एक ही परिवार के चार लोग मिले संक्रमित
Tue, 14 Jul 2020 01:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
कुशीनगर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। सोमवार की रात में आई रिपोर्ट में एक ही परिवार के चार लोगों समेत कुल 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 310 हो गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज से रविवार की रात में 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। प्रशासन अभी उन संक्रमितों के मुहल्लों को सील कराकर सफाई व सैनिटाइजेशन में ही जुटा था कि सोमवार की रात में फिर 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में पुलिस लाइंस के सात कर्मियों सहित 63 मिले पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 754
विज्ञापन
इसमें पडरौना नगर पालिका के एक वरिष्ठ पदाधिकारी तथा उनके परिवार के तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा सेवरही क्षेत्र के भी दो लोग संक्रमित हैं। शेष लोग जिले के अन्य क्षेत्रों से हैं।
संक्रमितों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएम भूपेंद्र एस चौधरी और सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने लोगों से मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ख्याल रखने तथा बार-बार हाथ साबुन से धोने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की है।