फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many corona virus Positive got in Gorakhpur

गोरखपुर में पुलिस लाइंस के सात कर्मियों सहित 63 मिले पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 754

Tue, 14 Jul 2020 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Jul 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Many corona virus Positive got in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : ट्विटर

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। सोमवार को 63 मरीज मिले। इनमें सदर के 36, पिपराइच के तीन, सहजनवां का एक, खोराबार के 10, कौड़ीराम के चार व डेरवा के सात मरीज हैं। मरीजों में संविदा पर तैनात एक महिला डॉक्टर, एक दवा व्यापारी और पुलिस लाइंस के 10 कर्मचारी शामिल हैं। इसके बाद से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 754 हो गई है। इनमें 17 की मौत हो चुकी है। 424 ठीक होकर घर जा चुके हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तारामंडल के वसुंधरा इन्क्लेव निवासी 30 वर्षीय महिला डॉक्टर बरही स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा पर तैनात हैं। उनके साथ फातिमा अस्पताल की 25 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली है। जबकि पुलिस लाइंस के 10 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इनकी उम्र 21 से 42 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन


कोतवाली के माया विहार निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति व रहमत नगर की 53, 30, 43, 46 व 26 वर्षीय महिला, 32, 29, 22 वर्षीय युवक, राजघाट के हनुमान चौक निवासी 26 वर्षीय युवती, मेडिकल कॉलेज के सामने दवा की दुकान के 40 वर्षीय दवा व्यापारी, मिर्जापुर की आठ वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गगहा की 55 व बरहुआं छपिया की 32 वर्षीय महिला, खोराबार के 32, पिपराइच के मुगलहा निवासी 60, स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच के 39, मठिया निवासी 34, तुर्कवलिया निवासी 22, जगतबेला के मझगांवा निवासी 50, सहजनवां के मलूर निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा सदर तहसील के दो कर्मी भी पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों के परिजनों की कोरोना जांच कराई जाएगी। उनके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।
 

स्पोर्ट्स कॉलेज में कोविड लेवल वन अस्पताल शुरू

सोमवार को स्पोर्ट्स कॉलेज में 150 बेड का कोविड-19 लेवल वन का अस्पताल शुरू कर दिया गया। यहां पर अलाक्षिणक मरीज रखे जाएंगे। सोमवार को पहले दिन 31 मरीज भर्ती किए गए। इसके पूर्व कोविड लेवल वन के रूप में केवल 200 बेड का रेलवे अस्पताल था। अस्पताल में तीन-तीन डॉक्टर, स्टॉफ नर्स, वार्ड ब्वाय व पांच स्वीपर तैनात किए गए हैं।

सदर सांसद के पीए को कोरोना
सदर सांसद रवि किशन के दिल्ली पार्लियामेंट का काम काज देख रहे पीए की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह जानकारी उनके पीआरओ पवन दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि 42 वर्षीय पीए ने दिक्कत महसूस होने के बाद जांच कराई थी। इसके बाद संक्रमण की पुष्टि हुई।

संक्रमितों के इलाके सील
सदर एसडीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि शहर के जिन इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं उन्हें सील कर सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया गया है। 250 मीटर परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन तथा 500 मीटर की परिधि क्षेत्र को बफर जोन घोषित कर सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed