फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Manish murder case only six policemen confirmed to be on spot

मनीष हत्याकांड: सात नहीं, छह पुलिसकर्मियों के ही मौके पर होने की पुष्टि

Tue, 21 Feb 2023 11:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Feb 2023 11:54 AM IST
सार

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की 27 सितंबर 2021 की रात में गोरखपुर के होटल के कमरे में पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। मनीष की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में छह पुलिसवालों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Manish murder case only six policemen confirmed to be on spot
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के कारोबारी मनीष हत्याकांड में पत्नी मीनाक्षी ने एक होमगार्ड को सातवां आरोपी बताया है, लेकिन जांच में पुष्टि हो गई है कि घटनास्थल पर सिर्फ छह लोग ही थे। सीबीआई की पूछताछ और फुटेज की जांच में होमगार्ड के होने की पुष्टि नहीं हो पाई है, लिहाजा सातवें आरोपित की थ्योरी अब सीबीआई ने खारिज कर दी है। जांच में यह भी पता चला है कि जिस सोने के ब्रेसलेट की बात की जा रही थी, वह पीले रंग का रक्षासूत्र था। ब्रेसलेट चोरी या लूट की थ्योरी भी साबित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की 27 सितंबर 2021 की रात में गोरखपुर के होटल के कमरे में पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। मनीष की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में छह पुलिसवालों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


सीबीआई कोर्ट ने छह आरोपियों में पांच पर से हत्या की धारा हटा दी थी, जिसके बाद मीनाक्षी हाईकोर्ट चली गई थीं। इस मामले में हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है और तीन मार्च को इसकी सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मीनाक्षी ने सीबीआई मुख्यायल को तीन अलग-अलग प्रार्थनापत्र देकर नए आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। सीबीआई की टीम पिछले दिनों गोरखपुर आई थी। इसमें सबसे बड़ा आरोप सातवें आरोपित को लेकर था। मीनाक्षी ने फुटेज के आधार इस हत्याकांड में छह नहीं सात आरोपी होने का आरोप लगाया था। जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed