{"_id":"5e7994db8ebc3e76d4527195","slug":"man-who-went-to-see-deceased-woman-died-of-heart-attack-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: मृतक महिला को देखने गए शख्स की हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: मृतक महिला को देखने गए शख्स की हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
Tue, 24 Mar 2020 10:34 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मृतक को देखने गए शख्स की भी मौत हार्ट अटैक से हो गई।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला...
जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैहार गांव में किरन चौधरी 40 वर्ष पत्नी रिंकू चौधरी की बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता ने शाम को मायके वालों को घर में विवाद होने की बात बताई थी।
विज्ञापन
मायके वालों को घटना की सूचना 6 बजे मिली। विवाहिता के ससुराल वाले शव का अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे लेकिन मायके वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
घटना को देखने गए पड़ोसी रामकरन चौधरी (65) का हार्ट अटैक आ गया, तुरन्त उनकी भी मौत हो गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।दो मौतों से गांव में सन्नाटा पसर गया है।