फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   man killed and four people injured due to uncontrolled car overturning in canal in Sant Kabirnagar

संतकबीरनगर: अनियंत्रित कार नहर में पलटी, युवक की मौत, चार घायल

Sat, 06 Nov 2021 12:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Nov 2021 12:29 PM IST
सार

कार में सवार पांच लोग जौनपुर के थाना बदलापुर इलाके से नेपाल जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केनौना कुरथिया के पास नहर में पलट गई।

विज्ञापन
man killed and four people injured due to uncontrolled car overturning in canal in Sant Kabirnagar
नहर में पलटी कार व मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरगनर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केनौना कुरथिया के पास शुक्रवार की शाम को अनियंत्रित कार नहर में पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवा कर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि जनपद जौनपुर के थाना बदलापुर इलाके के घनश्याम पुर निवासी रोहित त्रिपाठी पुत्र हरसू त्रिपाठी, नीरज बरनवाल पुत्र रमेश बरनवाल, विकास सोनी पुत्र विनय सोनी, धीरज पुत्र छेदी लाल और हिमांशु पुत्र पुजारी कार से नेपाल जा रहे थे।
विज्ञापन


बस्ती से गोरखपुर की ओर जा रहे थे। अभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर केनौना कुरथिया के पास पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए नहर में पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इंजन वाहन से अलग हो गया। कार में सवार पांचों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद आस- पास के लोग जुट गए और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद एंबुलेंस और सरकारी वाहन से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल 30 वर्षीय नीरज बरनवाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed