{"_id":"68e62bd1bb0f30f1290b4892","slug":"man-harassment-his-two-daughters-in-absence-of-his-wife-accused-father-was-arrested-in-gorakhpur-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घर पर नहीं थी पत्नी... दरिंदे बाप ने दो बेटियों संग की दरिंदगी की हदें पार; पीड़ितों ने बताई मां को आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर पर नहीं थी पत्नी... दरिंदे बाप ने दो बेटियों संग की दरिंदगी की हदें पार; पीड़ितों ने बताई मां को आपबीती
Wed, 08 Oct 2025 03:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Oct 2025 03:24 PM IST
सार
गोरखपुर में पत्नी की नामौजूदगी में दो बेटियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बेटियों के आपबीती बताने पर पत्नी ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक अधेड़ व्यक्ति पत्नी की नामौजूदगी में कई दिनों से अपनी नाबालिग दो बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता ने तीन शादियां की हैं। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरी (पीड़िता की मां) और बेटियां (15 व 17) इसी घर में रहती हैं। तीसरी पत्नी वर्तमान में अपने मायके में रह रही है।

Trending Videos
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति पिछले कई दिनों से उसकी अनुपस्थिति में अपनी ही बेटियों के साथ गलत काम करता था। जब बेटियों ने यह बात अपनी मां को बताई, तो उसने पति से विरोध जताया।
इस पर आरोपी ने बेरहमी से पिटाई की, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के अनुसार, आरोपी पति अक्सर नशे में धुत होकर बेटियों पर अत्याचार करता था। भय और सामाजिक कलंक की वजह से वह पहले पुलिस तक नहीं पहुंची, लेकिन जब हालात असहनीय हो गए, तो उसने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया गया। पीड़िताओं के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।