फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   man died in road accident at deoria

देवरिया: बाजार से वापस लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 11 Mar 2020 10:38 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 Mar 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
man died in road accident at deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां रामपुर कारखाना के बरवां मीरछापर चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक बरवां मीरछापर गांव के संजय मद्धेशिया (40) मंगलवार की शाम को किसी काम से पैदल ही आनंदनगर चौराहे पर गए थे। कुछ देर बाद जब वह घर वापस लौट रहे थे। तभी स्थानीय चौराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची की मदद से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई का नाम शम्भू मद्धेशिया है। वह भाजपा नेता हैं। संजय की मौत से पत्नी फूलपत्ती देवी, बेटा आकाश (10) और पांच बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed