{"_id":"5f3cd0cb8ebc3e3cee2e10b5","slug":"man-died-due-to-electric-current-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखा चालू करते समय शख्स को लगा करंट, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखा चालू करते समय शख्स को लगा करंट, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Wed, 19 Aug 2020 12:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कप्तानगंज (बस्ती)।
अमर उजाला ब्यूरो, कप्तानगंज (बस्ती)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर है। यहां कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव में बिजली के करंट से एक शख्स की मौत हो गई। जिससे परिवार सहित गांव में भी कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बेलसड़ गांव निवासी राम प्रसाद (45) की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक राम प्रसाद बुधवार सुबह घर में बड़ा टेबल फैन चालू करने गए।
विज्ञापन
बोर्ड में तार लगाते समय राम प्रसाद को करंट का तेज झटका लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने राम प्रसाद को सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन