फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   man died and girl injured in road accident at basti

भतीजी को बाइक से अस्पताल ले जा रहा था युवक, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी ऐसी मौत

Fri, 07 Aug 2020 12:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Aug 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
man died and girl injured in road accident at basti
सांकेतिक तस्वीर।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के मझारी पूरब गांव में गुरुवार रात बाइक से गिरकर घायल सद्दाम (30) की मौत हो गई। बाइक पर बैठी उसकी भतीजी की हालत भी नाजुक है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सद्दाम व उनके भाई अनवर का परिवार गुरुवार रात छत पर सो रहा था। इस दौरान छत से रात करीब नौ बजे अनवर की दो वर्षीय बेटी खेलते हुए अचानक नीचे गिर गई। मासूम बच्ची के नीचे गिरकर चीखने- चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने छत पर सो रहे सद्दाम व अनवर को जगाया।
विज्ञापन


दो वर्षीय भतीजी को घायल देख उसका चाचा सद्दाम हुसेन उसे बाइक पर आगे बैठाकर अकेले ही गांव के समीप कंचन चौराहे पर स्थानीय चिकित्सक के पास इलाज कराने ले जाने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों व राहगीरों के अनुसार सद्दाम जैसे ही गांव के बाहर सड़क पर पहुंचा, वहां उखडड़ी गिट्टी के वजह से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे पहले से चोटिल भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि सद्दाम के सिर में गहरी चोट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग वहां पहुंचे। बालिका को स्थानीय निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले गए। जबकि सद्दाम को जिला अस्पताल पहुंचाया। मगर चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।


सद्दाम मुबंई में रहकर स्क्रैप का काम करते थे। कोरोना महामारी के चलते देश में लागू हुए लॉकडाउन में मार्च माह में घर चले आए थे। सद्दाम अपनी पत्नी तसलीमुन्निशा व एक वर्षीय पुत्री इनायत को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed