{"_id":"61925caac13f0508ab02d852","slug":"man-dead-in-road-accident-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पिकअप के नीचे दबकर युवक की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पिकअप के नीचे दबकर युवक की मौत, एक की हालत गंभीर
Mon, 15 Nov 2021 06:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Nov 2021 06:42 PM IST
सार
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र ग्राम सभा बेला के पास रविवार की रात में करीब एक बजे बंधे पर पिकअप पलटने से नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। दूसरे युवक को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घासी कटरा निवासी घनश्याम गुप्ता का पिकअप ड्राइबर रविवार को कुछ सामान लेकर खलीलाबाद गया था। माल उतारकर रात में गोरखपुर लौट रहा था। कालेसर जीरो प्वांइट से फोरलेन पकड़ कर बेला गांव के पास से डोमिनगढ़ जाने वाली सड़क पर जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान बेला गांव के पास रविवार की रात में लगभग एक बजे पिकअप पलट जाने से जितेंद्र यादव (19) निवासी बसंतपुर नरकटिया थाना राजघाट गोरखपुर की दबकर मौत हो गई। गाड़ी में बैठा चांद मोहम्मद निवासी इलाही बाग भी चोटिल हो गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद होश आने पर गाड़ी मालिक व मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने डॉयल 112 नंबर को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया।