फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man arrested for Offensive posts on social media regarding RSS

सोशल मीडिया पर आरएसएस को लेकर किया आपत्तिजनक पोस्ट, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Tue, 28 Jan 2020 05:03 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 28 Jan 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for Offensive posts on social media regarding RSS
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर आपत्तिजनक नारा पोस्ट करने के आरोपित मुंडेरा बाजार निवासी अरमान उर्फ शहजादे को चौरीचौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे उसके घर से सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस को दिए तहरीर में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष अमित वर्मा ने रविवार को चौरीचौरा थाने के प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मुंडेरा बाजार के एक युवक ने सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक नारा पोस्ट किया है। जो कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।
विज्ञापन


इस शिकायत के बाद पुलिस और आईटी सेल मामले की जांच कर रही थी। छानबीन के बाद मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने सोमवार को आरोपित अरमान उर्फ  शहजादे के खिलाफ आइटी एक्ट में केस दर्ज किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed