{"_id":"5f731d918ebc3e9b8817504a","slug":"man-arrested-for-offensive-photo-of-sister-friend-made-with-help-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की मदद से साली की दोस्त की बनाई आपत्तिजनक फोटो, वायरल करने की दे रहा था धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की मदद से साली की दोस्त की बनाई आपत्तिजनक फोटो, वायरल करने की दे रहा था धमकी
Tue, 29 Sep 2020 05:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Sep 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके के एक दुकानदार और उसकी पत्नी पर साली की दोस्त की आपत्तिजनक फोटो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोप है कि उधार के रुपये लौटना ना पड़े, इसके लिए पत्नी की मदद से आरोपी ने साली की दोस्त की आपत्तिजनक फोटो बना ली। आरोपी उसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोरखनाथ इलाके के राजेंद्रनगर निवासी प्रशांत श्रीवास्तव उर्फ रज्जू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली महिला ने कैंट पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी की दोस्ती गोरखनाथ, राजेंद्र नगर निवासी प्रशांत श्रीवास्तव उर्फ रज्जू की साली से है। जान पहचान होने पर प्रशांत अपनी पत्नी के साथ उनके घर आने-जाने लगा।
विज्ञापन
प्रशांत ने पत्नी की नौकरी के लिए साली की दोस्त तीन लाख रुपये उधार लिए थे। बाद में रुपये वापस मांगने पर प्रशांत आनाकानी करने लगा। दबाव बनाने पर उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। पता चला कि घर आने-जाने के दौरान अपनी पत्नी की मदद से उसने बेटी की आपत्तिजनक फोटो बना ली है।
इंस्पेक्टर कैंट मनोज राय ने बताया कि आरोपी की बेतियाहाता में दुकान है। तहरीर के आधार पर जालसाजी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है।