फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Make health cards for people living in other states by setting up camps there: Governor

Gorakhpur News: दूसरे प्रदेश में रहने वालों के लिए वहीं कैंप लगाकर बनाएं हेल्थ कार्ड : राज्यपाल

Fri, 30 Aug 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 30 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Make health cards for people living in other states by setting up camps there: Governor
दूसरे प्रदेश में रहने वालों के लिए वहीं कैंप लगाकर बनाएं हेल्थ कार्ड : राज्यपाल
विज्ञापन

- संस्थागत प्रसव में प्राइवेट चिकित्सालयों से रिपाेर्ट भी अनिवार्य से लें
- राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शत प्रतिशत कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया जाए। यूपी के लोग जिस प्रदेश में रह रहे हैं, वहीं उनका कार्ड बनाने के लिए कैंप की कार्ययोजना बनाई जाए।
राज्यपाल ने ये निर्देश बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि संस्थागत प्रसव में प्राइवेट चिकित्सालयों से रिपाेर्ट भी अनिवार्य रूप से प्राप्त कर उसे भी शामिल किया जाए। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान कहा कि क्षय रोगियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से जाने वाला पैसा उनके स्वास्थ्य के लिए खर्च हो। यह रकम उनके परिवार के अन्य कार्यों में खर्च नहीं होनी चाहिए, इसकी समय-समय पर जांच भी करते रहें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कुसुम योजना पर कहा कि किसानों को स्प्रींगर, डिप सिंचाई के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हाेंने प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, निशुल्क एंबुलेंस सेवा, मोबाइल मेडिकल यूनिट, राष्ट्रीय टीकाकरण, पोषण अभियान, समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, सहित केंद्र सरकार की विभिन्न योजनााओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम कृष्णा करुणेश ने जिले की प्रगति के विषय में राज्यपाल को विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed