{"_id":"6379c3f789942e70a814cade","slug":"main-eight-roads-of-gorakhpur-city-became-one-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर शहर के मुख्य आठ रास्ते हुए वन-वे, नियम तोड़ने पर कटेगा तगड़ा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर शहर के मुख्य आठ रास्ते हुए वन-वे, नियम तोड़ने पर कटेगा तगड़ा चालान
Sun, 20 Nov 2022 11:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:36 AM IST
सार
गोरखपुर शहर में आठ सकरे रास्तों पर दोनों तरफ से चार पहिया वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। इन रास्तों पर दिन भर जाम लगता था। इससे निजात के लिए सुबह आठ से रात आठ बजे तक एक तरफ से चार पहिया वाहनों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
सड़क जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में आठ सकरे रास्तों पर दोनों तरफ से चार पहिया वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। इन रास्तों पर दिन भर जाम लगता था। इससे निजात के लिए सुबह आठ से रात आठ बजे तक एक तरफ से चार पहिया वाहनों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा नो इंट्री के दौरान भारी वाहनों को शहर से बाहर खड़ा किया जाएगा। एसपी यातायात डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
यह रास्त हुए वन-वे
- कार्मल स्कूल मोड़ से सिटी माल तिराहे की तरफ।
- गोलघर से विजय चौराहा जाने वाला मार्ग।
- सिविल लाइंस क्षेत्र से आयकर तिराहा
- यातायात कार्यालय से गोरखनाथ मंदिर (सुबह 6 से रात 10 बजे तक)।
- फिराक चौक से बेतियाहाता की तरफ।
- अग्रसेन तिराहा से गांधी गली की तरफ।
- पार्क रेजीडेंसी होटल से क्षेत्रीय क्रींडागन की तरफ
- रेलवे बस अड्डा से छात्रसंघ की तरफ रोडवेज बस नहीं जाएंगे।
नो इंट्री के समय यहां खड़े होंगे भारी वाहन
- कालेसर।
- नौसढ़।
- बाघागाड़ा।
- रामनगर कड़जहां।
- देवरिया बाइपास।
- जगदीशपुर कोनी।
- पादरी बाजार।
- खजांची चौक।
- बरगदवां चौराहा।