फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   maharajganj Police fraud on Passport verification

सामने आया पुलिस का फर्जीवाड़ा, मुकदमे के आरोपी का बन गया पासपोर्ट

Sat, 08 Feb 2020 07:16 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज Published by: विजय जैन Updated Sat, 08 Feb 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
maharajganj Police fraud on Passport verification
डेमो
आम लोगों का मानना है कि पुलिस के पास हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। अपराध को रोकने और मुजरिमों को पकड़ने का काम पुलिस का होता है, लेकिन जब वही पुलिस खुद ही फर्जीवाड़ा करने  लगे तो सोचिए समाज के आम लोगों का क्या होगा। ऐसा ही मामला जनपद के श्यामदेउरवां थाने से सामने आया है, जहां पर पुलिस द्वारा फर्जीवाड़ा कर एक आरोपी का पासपोर्ट बनवा दिया गया है। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को आनन फानन में थाने पर बुलाकर पासपोर्ट जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


यह गड़बड़झाला पुलिस की पासपोर्ट वेरिफिकेशन जैसे कामों से जुड़े लोगों से सामने आया है। थाना क्षेत्र के महम्मदा निवासी एजाज अहमद पर कुछ वर्ष पहले एक मामले में श्यामदेउरवां पुलिस ने मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद आरोपी एजाज ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन


आवेदन के बाद विभाग द्वारा आरोपी की कागजात पुलिस वेरिफिकेशन के लिए थाने आया। जहां पर पुलिस द्वारा उसे थाने बुलाया गया। उसके बाद आरोपी का पासपोर्ट बगैर जांच पड़ताल किए, सुरक्षा के जिम्मेदारों ने वैरिफिकेशन कर दिया। इस संबंध में श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि आरोपी का पासपोर्ट जब्त कर उसे निरस्त करवाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed