{"_id":"5f00ecb08ebc3ea07017f536","slug":"mahaprasad-will-not-be-delivered-from-gorakhnath-temple-on-nepal-s-former-king-s-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के पूर्व नरेश के जन्मदिन पर गोरखनाथ मंदिर से नहीं जाएगा महाप्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के पूर्व नरेश के जन्मदिन पर गोरखनाथ मंदिर से नहीं जाएगा महाप्रसाद
Sun, 05 Jul 2020 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
टीपी शाही, गोरखपुर
टीपी शाही, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 Jul 2020 02:25 AM IST
सार
- आठ जुलाई को हर साल मंदिर में होती है पूजा, राजशाही परिवार को भेजा जाता है प्रसाद
- कोरोना संक्रमण के चलते लिया गया निर्णय, मंदिर के मुख्य पुजारी ने लिखा पत्र
विज्ञापन
मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम देव शाह के जन्मदिन पर आठ जुलाई को इस साल गोरखनाथ मंदिर में पूजा तो होगी लेकिन शाही परिवार को मंदिर की ओर से प्रसाद नहीं भेजा जाएगा। मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ ने कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए नेपाल नरेश को पत्र भेजकर इस बात से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
साथ ही यह भी कहा है कि हालात सामान्य होने पर पूर्व की भांति महाप्रसाद भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने नेपाल नरेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए राजपरिवार सहित नेपाल राष्ट्र के सुख समृद्धि के कामना की है।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में नेपाल के महाराज के जन्मदिन पर पूजा कर प्रसाद चढ़ाने की परंपरा रही है। राजशाही खत्म होने के बाद भी यह परंपरा चलती आ रही है। लेकिन अब कोरोना संकट के बीच मंदिर के मुख्य पुजारी ने नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम देव शाह निर्मल के महाराजगंज, काठमांडू निवास स्थल के नाम से पत्र शनिवार को भेजा है।
विज्ञापन
जिसमें उन्होंने लिखा है- आपके जन्मदिन के अवसर पर शिव अवतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ को महाप्रसाद चढ़ाया जाएगा और आपके सुखमय जीवन की कामना की जाएगी। लेकिन भारत में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण महाप्रसाद नहीं भेजा जाएगा। महामारी की स्थिति सामान्य होने पर महाप्रसाद भेजने की व्यवस्था की जाएगी। कमलनाथ महाराज ने पत्र में कहा है कि गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने गुरु गोरखनाथ से आपके दीर्घायु होने के कामना की है।
नेपाल राजशाही परिवार से मंदिर का अटूट रिश्ता
नेपाल के राजशाही परिवार और गुरु गोरखनाथ मंदिर का रिश्ता अटूट है। कहा जाता है कि गुरु गोरखनाथ के आशीर्वाद से ही राजशाही परिवार नेपाल में फला-फूला है। नेपाल में आज भी लोगों की आस्था गुरु गोरखनाथ में अटूट है। खिचड़ी के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु नेपाल से गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं।
तीन बार आता है नेपाल से धन
नेपाल राजशाही परिवार से साल में तीन बार साल गुरु गोरखनाथ की पूजा के लिए धन आता है। जिससे खिचड़ी चढ़ाने, विजयदशमी तथा नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र विक्रम शाह के जन्मदिन के अवसर पर मंदिर में पूजा होती है। यहां से महाप्रसाद नेपाल राजशाही परिवार को भेजा जाता है।