फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   maa bhakti gyan ganga sewa sansthan bhagwat katha fifth day, pandit balak das

श्रीमद्भागवत कथा के पांचवां दिन: ईश्वर पर विश्वास करें, नहीं रुकेगा कोई कार्य: पंडित बालक दास

Tue, 07 Jan 2020 07:16 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 07 Jan 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
maa bhakti gyan ganga sewa sansthan bhagwat katha fifth day, pandit balak das
श्रोताओं को कथा सुनाते पंडित बालक दास। - फोटो : अमर उजाला
मां भक्ति ज्ञान गंगा सेवा संस्थान की ओर से भव्या मैरेज हाउस आजाद चौक पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को पंडित बालक दास ने श्रोताओं को पुतना उद्धार और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुनाई।
विज्ञापन


कथा व्यास ने कहा कि ईश्वर के ऊपर पूरा भरोसा करिए कि अगर तुम ईश्वर के प्रति समर्पित रहेंगे तो वह आपके किसी भी कार्य को रुकने नहीं देंगे। सबसे बड़ी समस्या यह है कि कभी हमें विश्वास होता है तो कभी नहीं। विश्वास में सबसे बड़ी बात यह है कि जो भी कुछ जीवन में घटित होता है, अर्थात अच्छा या बुरा। एक बात अवश्य समझ लें कि भगवान ने आपके लिए अच्छा ही किया है, बुरा नहीं। भगवान के भक्त कभी किसी से शिकायत नहीं करते।
विज्ञापन


अपने कर्म को ईमानदारी से करते चले जाइए। जो होता चला जाए, उसे ठाकुर जी की मर्जी समझकर स्वीकार करिए। भगवान से कभी यह प्रश्न मत करिए कि उनके साथ ऐसा क्यों हुआ। जब आप यह प्रश्न करते हैं तो उसी समय आपको भगवान पर संदेह होता है कि वह है कि नहीं। जो जीव भगवान पर दृढ़ विश्वास करता है, ईश्वर उसे कभी अकेला नहीं छोड़ते। जिस दिन आप ठाकुर जी के हो जाएंगे, उस दिन पूरा संसार आपका हो जाएगा। हमेशा अपने भगवान पर पूरा भरोसा रखे। गुरु, ब्राह्मण, संत और भगवान सभी हृदय से प्रसन्न होते हैं, न कि आपकी की गई व्यवस्था से। सिर्फ नोट या पद के बल पर अगर आशीर्वाद मांगेंगे तो नहीं मिलेगा। जीवन में विनम्रता बहुत महत्वपूर्र्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed