फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lover threatened girl if you do not marry I will make photo viral

Maharajganj News: एकतरफा प्यार में पागल हुआ प्रेमी, बोला- मुझसे शादी नहीं करोगी तो वायरल कर दूंगा फोटो

Fri, 23 Jun 2023 12:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Jun 2023 12:38 PM IST
सार

एक तरफा प्रेम में पागल प्रेमी हमेशा उससे मिलने की जिद करता था, लेकिन युवती उसकी बातों को दरकिनार कर देती थी। बार बार युवक परेशान करता रहता था। लोकलाज के डर से वह मुंह नहीं खोलती थी। उसे लगता था कि घर वाले यह जानकर परेशान हो जाएंगे।

विज्ञापन
Lover threatened girl if you do not marry I will make photo viral
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

'मुझसे शादी नहीं करोगी तो तुम्हारा फोटो वायरल कर दूंगा। तुम्हें कहीं का नहीं छोडूंगा। अगर मेरी नहीं होगी तो किसी और भी नहीं होने दूंगा।' प्रेमी की इन धमकियों से परेशान हो चुकी प्रेमिका ने हिम्मत जुटाते हुए जवाब देने की ठान ली। पिता को पूरी कहानी बताई तो मामला थाने तक पहुंचा और आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की पढ़ाई के दौरान कक्षा के ही एक युवक से दोस्ती हो गई। इंटर में पढ़ने के दौरान दोनो के बीच दोस्ती हुई। इस दोस्ती को युवक ने प्रेम समझ लिया। एक तरफा प्रेम में पागल प्रेमी हमेशा उससे मिलने की जिद करता था, लेकिन युवती उसकी बातों को दरकिनार कर देती थी। बार बार युवक परेशान करता रहता था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म नहीं कर पाए तो नौवीं के दो छात्रों ने की बच्ची की हत्या, चेहरे व शरीर पर डाला तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकलाज के डर से वह मुंह नहीं खोलती थी। उसे लगता था कि घर वाले यह जानकर परेशान हो जाएंगे। दो साल तक परेशान होने के बाद युवती हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। इधर युवती की शादी तय हो गई। प्रेमी को जब पता चला की प्रेमिका की शादी तय हो गई है तो वह परेशान हो गया। वह उसे धमकी देने लगा।

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब से लौटने के बाद पति ने कर ली दूसरी शादी, केस दर्ज
 

युवती ने साहस दिखाया तो पिता ने उसकी बात समझा। उसने पूरी बात ठीक ढंग से पिता को बताया। बीते 26 जनवरी को पिता पुत्री युवक के घर शिकायत करने पहुंचे तो युवक ने जानमाल की धमकी देते हुए कहा कि अगर मुझसे शादी नहीं करोगी तो सोशल मीडिया में फोटो वायरल कर दूंगा। आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करके कहीं का नहीं छोडूंगा। थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी गई।

थानाध्यक्ष घुघली नीरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed