फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lost three sons in four years; now, Anurag is the only support left at home.

Gorakhpur News: चार साल में तीन बेटों को खोया, अब घर में सिर्फ अनुराग का सहारा

Mon, 21 Sep 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Lost three sons in four years; now, Anurag is the only support left at home.
हादसे में व्यापारी के बेटे की मौत.. साइड स्टोरी
विज्ञापन



- बीमारी और सड़क हादसों ने छीने यशवंत व शिवम, अब शुभम की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


पिपरौली। एक बेटे की मौत का गम परिवार संभाल भी नहीं पाता कि दूसरा हादसा जख्म और गहरा कर देता। दिग्विजय कुमार गुप्ता के परिवार ने बीते चार वर्षों में अपने तीन बेटों को खो दिया। बीमारी से शुरू हुआ मौत का सिलसिला सड़क हादसों तक पहुंचा और शनिवार रात सबसे छोटे बेटे शुभम की मौत के साथ परिवार की खुशियां जैसे थम गईं।
करीब चार साल पहले दूसरे बेटे यशवंत की बीमारी से मौत हुई थी। परिवार अभी इस सदमे से उबरने की कोशिश कर ही रहा था कि करीब एक साल पहले संतकबीरनगर में हुए सड़क हादसे में तीसरे बेटे शिवम की भी जान चली गई। अब 19 वर्षीय शुभम की मौत ने परिवार को फिर तोड़ दिया।
विज्ञापन

चार भाइयों में अब केवल बड़ा बेटा अनुराग रह गया है। वही बुजुर्ग माता-पिता के साथ परिवार का सहारा है। शुभम की मौत की खबर के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। डोमहर माफी में जिसने भी परिवार की लगातार तीन संतानों की मौत की कहानी सुनी, वह गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed