फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot from gard in sikariganj

गार्ड को पीटकर लाइसेंसी पिस्टल और पांच हजार रुपये लूटे

Wed, 22 Jan 2020 11:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Jan 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
loot from gard in sikariganj
सिकरीगंज में बढ़यापार भदारखास गांव के पास सोमवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने निजी सुरक्षागार्ड को पीटकर घायल कर दिया और उसकी लाइसेंसी पिस्टल, पांच हजार रुपये लूट लिए। घटना के वक्त ही गश्त कर रही पुलिस के पहुंच जाने पर बदमाश अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली। बाद में पुलिस ने संदेह के आधार पर घटना में शामिल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बढ़यापार गांव के महेंद्र यादव शहर में पल्स हास्पिटल में सुरक्षा गार्ड हैं। सोमवार की देर शाम ड्यूटी से वह घर बाइक से जा रहे थे। रात नौ बजे के करीब अपने गांव के पास तरैना पुल से आगे बढ़े थे कि रास्ते में पहले से खड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। अभी वह कुछ समझ पाते, बदमाश उन्हें बंधे के नीचे खींच ले गए। विरोध करने पर पीटकर उन्हें घायल कर दिया और उनके पास मौजूद लाइसेंसी पिस्टल तथा पांच हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन


घटना के दौरान ही संयोग से उरुवा थानेदार गश्त करते हुए उधर से निकल रहे थे। पुलिस की गाड़ी देखकर महेंद्र ने शोर मचाते हुए मदद की गुहार लगाई। थानेदार की गाड़ी रुकते ही बदमाश, खेतों के बीच से होते हुए फरार हो गए। उनकी बाइक कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने महेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार की शाम को सिकरीगंज थाने पहुंचकर उन्होंने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की जांच में बदमाशों की पहचान दो सौतेले भाई के रूप में हुई है। वे सिकरीगंज इलाके के ही रहने वाले भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed