{"_id":"5fd90d508ebc3e3b8f7cac96","slug":"line-listing-complete-25-thousand-will-get-corona-vaccine-gorakhpur-city-news-gkp3770089185","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन लिस्टिंग पूरी, 25 हजार को लगेगा कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन लिस्टिंग पूरी, 25 हजार को लगेगा कोरोना टीका
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना वैक्सीन के लिए लाइन लिस्टिंग का काम पूरा हो गया है। इसके तहत पहले चरण में 25 हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने टीका लगने तक लोगों से मास्क, सैनिटाइजर और हैंडवॉश करते रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी लक्षण दिखने पर तत्काल कोरोना की जांच कराएं।
सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से ही होगा। सबसे पहले जिले के करीब 25 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इनकी लाइन लिस्टिंग पूरी हो चुकी है और जिनका विवरण कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। इनमें 12 हजार सरकारी और 13 हजार के आसपास निजी स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
जांच के लिए कोविड एप डाउनलोड करें
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोविड जांच के लिए अब किसी को भटकने की जरूरत नहीं है। लोग स्मार्ट फोन में मेरा कोविड केंद्र एप डाउनलोड कर लें। इस एप में सभी जांच केंद्रों की सूची मौजूद है। सूची के साथ संबंधित व्यक्ति से केंद्र की दूरी और दिशा का भी पता चल जाएगा। इसलिए लोग कोविड के प्रति सतर्क रहें और अगर लक्षण दिखे तो जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
केंद्रीकृत भंडारण के लिए मिले तीन फ्रीजर
सीएमओ ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के पीछे टीकों के केंद्रीकृत भंडारण की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 500 स्क्वायर फीट में निर्माण कराया जा रहा है। कुल तीन फ्रीजर भी आ चुके हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि केंद्रीकृत भंडारण के लिए और भी फ्रीजर आएंगे। इनके अलावा जिले के सभी 40 कोल्ड चेन प्वाइंट पर कोविड वैक्सीन के लिए अलग फ्रीजर आने हैं।