{"_id":"6109a80a8ebc3eba3204c7a1","slug":"lights-were-burning-fearlessly-even-after-being-caught-stealing-electricity-gorakhpur-city-news-gkp4043209142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद भी बेखौफ जला रहे थे लाइट, पुलिस की जांच में सामने आया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद भी बेखौफ जला रहे थे लाइट, पुलिस की जांच में सामने आया मामला
Wed, 04 Aug 2021 09:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 09:59 AM IST
सार
विजिलेंस ने 117 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के मामले में दर्ज कराया था मुकदमा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विद्युत निगम की तरफ से बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद भी अवैध तरीके से कनेक्शन जोड़कर बिजली जलाई जा रही है। एंटी थेफ्ट पुलिस की टीम जब निगम की तरफ से काटे गए 117 कनेक्शनों की जांच करने पहुंची तब इसकी पुष्टि हुई है।
बिजली निगम के अभियंताओं पर अलग अलग फीडर, खंडवार बिजली चोरी रोकने की जिम्मेदारी होती है। समय समय पर इनके द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर बिजली काटी जाती है। एंटी थेफ्ट थाने के प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि 117 मामलों में विजिलेंस ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।
टीम जब उन्हीं कनेक्शनों की जांच करने पहुंची तो सभी की बिजली जल रही थी। उनसे खंड कार्यालय से मिलने वाले एनओसी की मांग की गई तो किसी के पास कागज नहीं थे। वे बिना शुल्क जमा किए चोरी से बिजली जला रहे हैं। संबंधित अभियंताओं को इस संबंध में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
सहारा इस्टेट में भी गड़बड़ी
सहारा इस्टेट में हजारों उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को सहारा इस्टेट में चोरी से बिजली जलाए जाने की सूचना पर निगम के अधिकारी ने जांच की थी। मौके पर बिजली चोरी पकड़ी गई। कनेक्शन को खंभे से काट दिया गया, लेकिन रात होते ही फिर से लाइन जोड़ दी गई।