फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   light rain falling in gorakhpur basti mandal

गोरखपुर, बस्ती-सिद्धार्थनगर में बारिश: बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ गिरा पानी, पड़े ओले

Fri, 31 Mar 2023 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 31 Mar 2023 11:22 AM IST
सार

गोरखपुर के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद आकाश साफ होने लगेगा और गर्मी बढ़ेगी।

विज्ञापन
light rain falling in gorakhpur basti mandal
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पश्चिमी हिमालय के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से गोरखपुर जिले के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं शनिवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। वहीं बृहस्पतिवार को आकाश पूरी तरह साफ रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा करीब 36 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट में सिगरेट पी रहा था यात्री, विरोध करने पर लोगों से उलझा
विज्ञापन


हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18 दर्ज किया गया। वहीं, सुबह से शाम तक धूप निकलने की वजह से करीब पूरे दिन गर्मी महसूस होती रही। इसकी वजह से अब पंखे के साथ एसी भी चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद आकाश साफ होने लगेगा और गर्मी बढ़ेगी।
 

सिद्धार्थनगर में ओले पड़े

light rain falling in gorakhpur basti mandal
सिद्धार्थनगर में पड़े ओले। - फोटो : अमर उजाला।

सिद्धार्थनगर जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। सुबह 10:00 बजे से जिले के क्षेत्रों में घना बादल और धुंध छाया हुआ है। वहीं नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ ओले के साथ बूंदाबादी शुरू हो गया है। अचानक ओले पड़ने से किसानों के समक्ष संकट खड़ा हो गया है।

इसे भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने चाचा-भतीजा को कुचला, शव देख कांप गई लोगों की रूह  

गेहूं की फसल कटाई शुरू होने को है। इस बीच मार्च माह में लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के साथ बारिश और हवा के कारण किसान चिंतित हैं। लगभग एक सप्ताह पूर्व मौसम के बिगड़ने से और कई इलाकों में बारिश और ओले से फसल नुकसान हो गई थी। इस बीच शुक्रवार को एक बार फिर मौसम में अचानक बदलाव हो गया। घने बादल के साथ तेज हवा और धुंध भी छा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल सीमा से सटे अलीगढ़वा इलाके में बारिश के साथ तेज हवा और ओले भी पढ़ने लगे हैं। ओला पड़ने से गेहूं की फसल को बड़ी क्षति की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौसम के बदले मिजाज से किसान चिंतित हो गए।

अलीगढ़वा निवासी किसान मेराज, पिपरहवा निवासी सोमपाल ने बताया कि गेहूं की फसल अच्छी थी। लेकिन लगातार मौसम में बदलाव और ओले पड़ने से बड़ा नुकसान होने का अनुमान है। कहां से भरपाई होगी, यह चिंता बनी हुई है। वहीं जिले के अन्य इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं बारिश होने के आसार हैं।



 

बस्ती जिले में बदला मौसम

light rain falling in gorakhpur basti mandal
बस्ती में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
बस्ती जिले में अचानक बदले मौसम ने हैरान कर दिया। सुबह 8:30 बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। जो 10 बजे से तेज हो गई। तेज हवा के बीच करीब आठ से 10 मिलीमीटर बारिश हुई। जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। शहर से लेकर गांव तक बारिश होने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed