फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Leopard came out of forest and reached population panic in villages

लाठी-डंडे लेकर निगरानी कर रहे ग्रामीण: जंगल से निकलकर आबादी में पहुंचा तेंदुआ, दर्जनभर गांवों में दहशत

Thu, 06 Jul 2023 02:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Jul 2023 02:11 PM IST
सार

मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजित कुमार ने कहा कि तेंदुए से डरने की जरूरत नहीं है। आबादी जंगल से सटे होने के चलते कभी-कभार तेंदुए भोजन की तलाश में आ जाते हैं। उसके बाद पुनः जंगलों की ओर लौट जाते हैं। लोगों से अपील है कि तेंदुए के साथ छेड़खानी न करें। वन कर्मियों की टीम मौके पर जांच के लिए भेज दी गई है।

विज्ञापन
Leopard came out of forest and reached population panic in villages
नदी के किनारे तेंदुआ को खोजते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया रेंज के बसौली बीट के जंगल से निकलकर बुधवार को एक तेंदुआ सुकड़हर गांव में जा पहुंचा। तेंदुए की सूचना पर आसपास के दर्जनभर गांवों में दहशत फैल गई। इस बीच, तेंदुआ एक कुत्ते को दबोच कर चंदन नदी के किनारे उगीं झाड़ियों में छिप गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीण भी झुंड में लाठी-डंडे लेकर निगरानी करते दिखे, जबकि तेंदुए के भय से महिलाएं और बच्चे घरों में कैद हो गए।

विज्ञापन


सुकड़हर गांव के सुग्रीव, कल्लू, सीताराम, मुलायम, अनिरुद्ध, भोलू आदि ने मधवलिया रेंज के बसौली बीट के जंगल से अक्सर तेंदुए गांव में पहुंच जाते हैं। बुधवार को दुआ अपने दो शावकों के साथ भोजन की तलाश में आबादी में पहुंच गया। गांव में रामअवध का पालतू कुत्ता टहल रहा था, जिसे उसने अपना शिकार बना लिया।
विज्ञापन


कुत्ते की आवाज सुन ग्रामीण ने शोर मचाने तो तेंदुआ शावकों के साथ कुत्ते को लेकर चंदन नदी के किनारे झाड़ियों में जा छुपा। तेंदुए के झाड़ी से बाहर निकलने का काफी देर तक इंतजार किया गया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। तत्काल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुआ की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:

 

एक सप्ताह पहले भी दिखा था तेंदुआ

ग्रामीणों का कहना कि तेंदुआ एक सप्ताह पहले भी आबादी के करीब देखा गया था। तब तेंदुआ बगैर शिकार के ही कुछ देर बाद जंगल की ओर चला गया। बुधवार को तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ गांव में आया और पालतू कुत्ते का शिकार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:

सात साल पहले 12 लोगों को तेंदुए ने किया था घायल
करीब सात साल पहले तेंदुए ने 12 लोगों को घायल किया था। 28 दिसंबर 2016 को मोहम्मदा गांव में तेंदुए ने तांडव मचाया था। गांव के 12 लोग हमले में घायल हुए थे। 29 दिसंबर 2016 को पनियरा थाना क्षेत्र के सुचितपुर बघौना गांव में तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 19 दिसंबर 2017 को थाना क्षेत्र कोल्हुई की ग्राम सभा लक्ष्मीपुर कैथवलिया में घुसकर एक तेंदुआ ने तीन लोगों को घायल किया था।
 

अक्सर शिकार की तलाश में आबादी में आते हैं तेंदुए

Leopard came out of forest and reached population panic in villages
तेंदुआ का पदचाप देखकर डरे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला।
तेंदुए अक्सर जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं। कभी लोगों पर हमला करते हैं तो कभी कुत्ते व बकरियों को शिकार बनाकर चले जाते हैं। 25 अप्रैल 2020 को जंगल से सटे गांव बड़हरा चरगहा के टोला छावनी निवासी विनोद चौहान की झोपड़ी में बंधी एक बकरी को तेंदुआ मार कर जंगल में उठा ले गया था। 26 मई 2020 को निचलौल रेंज के उत्तरी बीट से सटे रामचन्द्रही में केले के खेत में काम कर रहे लोगों पर तेंदुआ ने दिनदहाड़े हमला बोल दिया था।

इसे भी पढ़ें: गोरक्षनगरी में रहेंगे 100 मिनट: एयरपोर्ट से सीधे गीता प्रेस और फिर वंदे भारत को झंडी दिखाकर लौट जाएंगे PM मोदी

इस दौरान संदीप, राजन, सुदर्शन ,गजेंद्र मौर्य ,गणेश गौंड़ गंभीर रूप से घायल हुए थे। 28 नवंबर 2021 को बरतानी टोला में तेंदुए ने एक बालक को मार डाला था। उसी रात तेंदुआ दोबारा गांव में आया और गाय को घायल कर दिया। 11 अगस्त 2022 को उत्तरी चौक रेंज के घोड़ाहवा बीट के जंगल से सटे गांव चकदह टोला बेलभार के पिंटू यादव के 10 वर्षीय बेटे अमित यादव को तेंदुए ने मार डाला था।

मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजित कुमार ने कहा कि तेंदुए से डरने की जरूरत नहीं है। आबादी जंगल से सटे होने के चलते कभी-कभार तेंदुए भोजन की तलाश में आ जाते हैं। उसके बाद पुनः जंगलों की ओर लौट जाते हैं। लोगों से अपील है कि तेंदुए के साथ छेड़खानी न करें। वन कर्मियों की टीम मौके पर जांच के लिए भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed