फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lekhpal Ankit Kumar suspended accused of forgery in police recruitment

गोरखपुर: पुलिस भर्ती में धांधली का आरोपी लेखपाल निलंबित, चार्जशीट तैयार

Sun, 28 Nov 2021 10:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 28 Nov 2021 10:43 AM IST
सार

एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा व कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में बिजली निगम कर्मी व लेखपाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

 

विज्ञापन
Lekhpal Ankit Kumar suspended accused of forgery in police recruitment
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा व कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में गिरफ्तार भौवापार के लेखपाल अंकित कुमार श्रीवास्तव उर्फ आकाश को निलंबित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि तहसीलदार सदर लालजी वर्मा ने कर दी है। तहसीलदार का कहना है कि चार्जशीट भी तैयार है। इसे जल्द ही रिसीव कराके जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

 
एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने गत बुधवार को पुलिस भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में सेंधमारी व धांधली के आरोप में लेखपाल अंकित कुमार श्रीवास्तव उर्फ आकाश, बिजली निगम कर्मी संतोष कुमार यादव, प्रयागराज के एजी ऑफिस में अकाउंटेंट अभिनाश यादव, महराजगंज के विनय कुमार यादव व हरियाणा सोनीपत के नीरज लाकडा को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ की तरफ से आरोपियों के खिलाफ शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही मामले की जानकारी सभी सरकारी विभागों को भेज दी गई थी।
विज्ञापन


एफआईआर की कॉपी भी मुहैया कराई गई। इसका संज्ञान लेकर ही गोरखपुर सदर तहसील प्रशासन ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। एसटीएफ ने लेखपाल की चल-अचल संपत्ति की जांच कराने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक लेखपाल के घर से चार लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। जिस आवास से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, वह भी लेखपाल का है। आवास की कीमत पांच करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed