{"_id":"61a3101071571507dd5faa0d","slug":"lekhpal-ankit-kumar-suspended-accused-of-forgery-in-police-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस भर्ती में धांधली का आरोपी लेखपाल निलंबित, चार्जशीट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पुलिस भर्ती में धांधली का आरोपी लेखपाल निलंबित, चार्जशीट तैयार
Sun, 28 Nov 2021 10:43 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:43 AM IST
सार
एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा व कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में बिजली निगम कर्मी व लेखपाल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा व कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में गिरफ्तार भौवापार के लेखपाल अंकित कुमार श्रीवास्तव उर्फ आकाश को निलंबित कर दिया गया है। इसकी पुष्टि तहसीलदार सदर लालजी वर्मा ने कर दी है। तहसीलदार का कहना है कि चार्जशीट भी तैयार है। इसे जल्द ही रिसीव कराके जवाब मांगा जाएगा।
एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने गत बुधवार को पुलिस भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में सेंधमारी व धांधली के आरोप में लेखपाल अंकित कुमार श्रीवास्तव उर्फ आकाश, बिजली निगम कर्मी संतोष कुमार यादव, प्रयागराज के एजी ऑफिस में अकाउंटेंट अभिनाश यादव, महराजगंज के विनय कुमार यादव व हरियाणा सोनीपत के नीरज लाकडा को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ की तरफ से आरोपियों के खिलाफ शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही मामले की जानकारी सभी सरकारी विभागों को भेज दी गई थी।
एफआईआर की कॉपी भी मुहैया कराई गई। इसका संज्ञान लेकर ही गोरखपुर सदर तहसील प्रशासन ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। एसटीएफ ने लेखपाल की चल-अचल संपत्ति की जांच कराने की बात भी कही है।
विज्ञापन
एसटीएफ के मुताबिक लेखपाल के घर से चार लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। जिस आवास से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, वह भी लेखपाल का है। आवास की कीमत पांच करोड़ रुपये बताई गई है।