फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   LED bulb making training from first June during Lockdown in gorakhpur factory

गोरखपुर में स्वरोजगार का बेहतर विकल्प, एक जून से यहां ले सकते हैं प्रशिक्षण

Tue, 19 May 2020 05:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 May 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
LED bulb making training from first June during Lockdown in gorakhpur factory
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
एलईडी बल्ब बनाने के प्रशिक्षण के लिए एक जून से सेक्टर 15 स्थित गीडा ऑफिस (पुराना) में  कैंप शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु वीएस एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से कच्चा माल प्राप्त कर सकते हैं और बनी एलईडी लाइट उन्हें बेचकर महीने में 12 से 15 हजार रुपए तक कमा सकते हैं।
विज्ञापन


कैंप की अवधि पांच दिनों की होगी। इसके लिए एक हजार रुपए शुल्क देना होगा। एक बैच में 30 प्रशिक्षु होंगे। प्रशिक्षुओं की संख्या ज्यादा हुई तो बाद में भी बैच आयोजित किए जा सकते हैं। कैंप के दौरान लॉकडाउन के संबंध में सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य सारे प्रावधानों को सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला में ‘मात्र 25 हजार रुपये में लगाएं एलईडी बल्ब की फैक्ट्री’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी, उसे पढ़कर सैकड़ों लोगों ने इसके बारे में अधिक जानकारी चाही थी। अमर उजाला के इंटरनेट संस्करण पर इस खबर को पढ़कर प्रदेश से बाहर के कई लोगों इसके प्रशिक्षण आदि के बारे में सवाल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कर सकते हैं संपर्क

प्रशिक्षण के लिए इतनी अधिक पूछताछ आने की जानकारी अमर उजाला से  मिलने पर वीएस एनर्जी के संचालक प्रशिक्षण कैंप लगाने को तैयार हो गए हैं।

विवेक सिंह, निदेशक, वीएस एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने बताया कि ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षुओं को रॉ मैटेरियल उपलब्ध कराया जाएगा। वैसे तो एलईडी लाइट्स के उत्पादन के लिए 25 हजार रुपये लगते हैं, लेकिन कोई अगर चाहे तो वो 10 हजार रुपये लगाकर उत्पादन कर सकता है।

इसके अलावा अगर चाहें तो मुझसे कच्चा माल लेकर उसे तैयार कर वापस कर सकते हैं। प्रति पीस के अनुसार उनको भुगतान किया जाएगा। बेहतर ढंग से काम करने वाले 12 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह तक कमा सकते हैं।

प्रशिक्षण के लिए इच्छुक व्यक्ति वीएस एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक विवेक सिंह से मोबाइल फोन नंबर 9711350633 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed