{"_id":"6ae2692bf007167ab5091e96","slug":"learned-the-intricacies-of-ai-cybersecurity-and-drone-technology-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1501148-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एआई, साइबर सुरक्षा और ड्रोन तकनीक की बारीकियां सीखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एआई, साइबर सुरक्षा और ड्रोन तकनीक की बारीकियां सीखीं
Thu, 29 Oct 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
- एमपीआईटी के उत्कृष्टता केंद्र पहुंचे महाराणा प्रताप महाविद्यालय के 60 विद्यार्थी
- प्रयोगशालाओं में देखा तकनीक का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ के कंप्यूटर विभाग के 60 विद्यार्थियों ने बुधवार को महाराणा प्रताप प्रौद्योगिकी संस्थान (एमपीआईटी) के उत्कृष्टता केंद्र का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), साइबर सुरक्षा, ड्रोन तकनीक और 3डी प्रिंटिंग की कार्यप्रणाली समझी और इनके व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी ली।
विद्यार्थियों ने केंद्र की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। विशेषज्ञों ने विभिन्न तकनीकों पर आधारित परियोजनाओं का प्रदर्शन किया। एआई प्रयोगशाला में आधुनिक कंप्यूटिंग की संभावनाओं, जबकि साइबर सुरक्षा प्रयोगशाला में डिजिटल खतरों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। ड्रोन के कृषि, उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों में उपयोग के बारे में बताया गया। वहीं, 3डी प्रिंटिंग प्रयोगशाला में डिजिटल डिजाइन से त्रि-आयामी वस्तुएं तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई।
भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव देना था। इससे उन्हें एआई, डेटा साइंस, सॉफ्टवेयर विकास और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।
विज्ञापन
कंप्यूटर विभागाध्यक्ष अर्पिता सिंह के निर्देशन में आयोजित भ्रमण में विभाग के शिक्षक और बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन के विद्यार्थी शामिल रहे। महाविद्यालय की इस पहल को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अनुभवात्मक और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।