{"_id":"5f70969d8ebc3e9baf5cdc49","slug":"landslides-continue-in-nepal-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में तीन दिन से फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास जारी, भूस्खलन के कारण मार्ग हुआ है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में तीन दिन से फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास जारी, भूस्खलन के कारण मार्ग हुआ है बंद
Sun, 27 Sep 2020 07:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Sep 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में सड़क मार्ग पर भूस्खलन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में पोखरा जाने वाले मार्ग पर पिछले चार दिनों से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हुआ है, जिसमें पाल्पा, चिडियाखोला, कदंबा, सिद्धबाबा, हेडबॉक्स, पाथेडांडा, भूतखोला, सिसुवा, जुमसा, अरघाछप और पणमिल में भूस्खलन से मार्ग बंद हो गया है। लोग रास्ते में फंसे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव में जुट गई है। दोनों तरफ भारतीय एवं नेपाली मालवाहक ट्रक फंसे हैं।
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम सोनौली से बुटवल और पोखरा जाने वाला मार्ग भूस्खलन के कारण फिर बंद हो गया है। झामसा से बुटवल तक के इलाके में भूस्खलन का मलबा शनिवार देर शाम तक हटा दिया गया था।
विज्ञापन
मलबे को हटाने के लिए रोड डिविजन की ओर से डोजर लगाए गए हैं। भूस्खलन के बाद बुटवल की ओर पहाड़ी क्षेत्र की ओर आने वाले वाहनों को रोक दिया है, जबकि पहाड़ी से तराई की ओर आने वाले वाहनों को पुलिस के अनुसार केराबारी, चर्चरे और जॉर्डन में रोक दिया गया है।
विज्ञापन
बुटवल पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार भट्टाराई ने बताया कि पिछले तीन दिनों से कई यात्री राजमार्ग पर फंसे हुए हैं। उत्खनन और ब्रेकर का इस्तेमाल कर यात्रियों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। रास्ते में चट्टानें गिरी है। दोनों ओर से भारी मशीनरी के साथ रास्ता खोलने का प्रयास किया जा रहा है।