{"_id":"6a651e85170a8c277305dab2","slug":"laghu-udyog-bharati-formulates-a-strategy-to-address-gidas-issues-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1397007-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्मार्ट मीटर लगाने के बाद औद्योगिक इकाइयों में आ रहे गलत बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्मार्ट मीटर लगाने के बाद औद्योगिक इकाइयों में आ रहे गलत बिल
विज्ञापन
गोरखपुर। लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष दीपक कारीवाल के नेतृत्व में आयोजित हुई। इसमें गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई औद्योगिक इकाइयों के बिजली बिलों में गड़बड़ी की शिकायतें भी बैठक में उठीं। इस संबंध में बिजली निगम के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समाधान सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि करीब 15 दिन पहले गीडा क्षेत्र में नालियों की सफाई कराई गई थी लेकिन निकाला गया कचरा अब तक नहीं उठाया गया है। वहीं सफाई के दौरान हटाए गए नालों के स्लैब भी दोबारा नहीं लगाए गए हैं, जिससे उद्योग संचालकों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की गई। इसके अलावा गीडा से वापसी के सभी कट बंद होने से उद्योगपतियों और कर्मचारियों को हो रही दिक्कतों पर चिंता व्यक्त करते हुए इन्हें जल्द खुलवाने की मांग की गई।
बैठक में पौधारोपण अभियान की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि लघु उद्योग भारती की ओर से पौधारोपण दिवस पर करीब 500 पौधे फैक्टरी परिसरों और अन्य उपयुक्त स्थानों पर लगाए गए हैं। सभी सदस्यों से इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया। संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए नए उद्योगों को लघु उद्योग भारती से जोड़ने और सदस्यता अभियान को गति देने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में अशोक कुमार शाव, सुधांशु टिबरेवाल, आशीष खेतान, उमेश छापड़िया, विवेक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सुमित रूंगटा, ओम बाबू अग्रहरि सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।