{"_id":"61691b4a510cd46f671cd435","slug":"laborer-died-in-road-accident-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बेटी के ससुराल से वापस आ रहा था शख्स, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बेटी के ससुराल से वापस आ रहा था शख्स, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत
Fri, 15 Oct 2021 11:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:40 AM IST
सार
नौकाटोला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र स्थित कपरवार पश्चिमपुरा निवासी रमाकांत प्रसाद (55) पुत्र स्व. जगलाल की नौका टोला के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रमाकांत के मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार को दूसरे नंबर की पुत्री सुनीता के घर करोहियां गए थे। जहां से वह वापस गांव आ रहे थे।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम नौकाटोला के समीप अज्ञात वाहन ने कपरवार पश्चिमपुरा निवासी रमाकांत के साइकिल में टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन उसे इलाज के लिए बरहज सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल और गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
परिजन उसे रास्ते से वापस लेकर घर चले आए। सूचना पर चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों का कहना है कि पुत्री सुनीता के ससुराल करोहियां में मकान निर्माण हो रहा है। जहां वह गए हुए थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा गया है।