{"_id":"5f8ad56a8ebc3e9b83377eb4","slug":"kushinagar-may-get-a-domestic-air-flight-gift-in-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लगा कोरोना का ग्रहण, अब दीपावली में मिल सकता है घरेलू हवाई उड़ान का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लगा कोरोना का ग्रहण, अब दीपावली में मिल सकता है घरेलू हवाई उड़ान का तोहफा
Sat, 17 Oct 2020 05:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Oct 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
सांसद विजय कुमार दुबे व कुशीनगर एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की उम्मीद पर कोरोना ने ब्रेक लगा दिया है। अब घरेलू उड़ान शुरू कराने की कवायद हो रही है। उम्मीद है कि दीपावली के आसपास इसके लिए तारीख तय हो जाएगी। कोरोना की स्थिति पर नियंत्रण मिलते ही यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
ये बातें शनिवार को कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। सांसद ने कहा कि श्रीलंका से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए तैयारी चल रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छानुसार इसके लिए जरूरी तैयारियां भी चल रही थीं। श्रीलंका के 150 डेलीगेट का पहली फ्लाइट से कुशीनगर आगमन होना था, परंतु वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते इस कार्रवाई पर विराम लग गया है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते श्रीलंका का डेलीगेट अभी आने को तैयार नहीं है। वर्तमान परिस्थितियां भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कराने के लिए अनुकूल नहीं हैं। इसलिए अभी इस एयरपोर्ट से घरेलू उड़ान शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण मिलते ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कराई जाएगी। सांसद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कराने से पहले एक भव्य कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री ने दीपावली के आसपास घरेलू उड़ान शुरू कराने की बात कही है। इसकी तैयारी की जाएगी।
इस मौके पर कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा, एयरपोर्ट अथारिटी गोरखपुर के डायरेक्टर एके द्विवेदी, डीजीएम सिविल एन पी कोरी, एएआई के प्रबंधक संतोष मौर्य समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।