फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kotedar will also cooperate in Covid vaccination in Gorakhpur

#LadengeCoronaSe: कोविड टीकाकरण में कोटेदार भी करेंगे सहयोग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और सीएमओ ने की अपील

Sat, 05 Jun 2021 11:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Jun 2021 11:17 AM IST
सार

यूनिसेफ के सहयोग से कोटेदारों को दिया गया वर्चुअल प्रशिक्षण। निगरानी समिति में सदस्य की भूमिका में भी हैं कोटेदार।

विज्ञापन
Kotedar will also cooperate in Covid vaccination in Gorakhpur
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग गोरखपुर जिले के कोटेदारों की भी मदद लेगा। इसे लेकर स्वयंसेवी संस्था यूनिसेफ के सहयोग से कोटेदारों को शुक्रवार को वर्चुअल प्रशिक्षण भी दिया गया। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा और एसडीएम रजत वर्मा ने कोटेदारों से अपील की कि वह टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय योगदान दें।
विज्ञापन


इस बीच स्वयंसेवी संस्था यूएनडीपी के प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह ने कोटेदारों को टीकाकरण के लिए पंजीकरण करने का तरीका बताया। सीएमओ ने बताया कि जिले में करीब 5.50 लाख लोग कोविड टीकाकरण करवा चुके हैं। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर कोविड प्रोटोकॉल के पालन के साथ-साथ टीकाकरण ही एक सशक्त विकल्प है। 
विज्ञापन


अब 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों का टीकाकरण होने लगा है। टीका पूरी तरह से निशुल्क है और इसकी सुविधा कोविन एप व आरोग्य सेतु के जरिये ऑनलाइन पंजीकरण करवाने पर मिल रही है। कोटेदारों से कहा गया है कि वह टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने में अंग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता आशा और आंगनबाड़ी से सूची प्राप्त कर मदद करें, जो लोग कोटे की दुकान पर आ रहे हैं उन्हें भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें और आवश्यकता पड़ने पर पंजीकरण में मदद करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि यूनिसेफ के क्षेत्रीय समन्वयक मनोज कुमार श्रीवास्तव, डीएमसी नीलम यादव और गुलजार ने कोटेदारों को कोविड की रोकथाम में टीकाकरण की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी केएन भी जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed