फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   korona,vaction

एक से गांवों में शिविर लगाकर किया जाएगा टीकाकरण

Wed, 23 Jun 2021 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
korona,vaction
एक से गांवों में शिविर लगाकर किया जाएगा टीकाकरण
विज्ञापन

पहले चलेगा जागरूकता अभियान, क्लस्टर के अनुसार बनाई जा रही कार्ययोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना को मात देने के लिए अब शिविर लगाकर गांव-गांव टीकाकरण किया जाएगा। इसकी शुरूआत एक जुलाई से होगी। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। टीकाकरण से पूर्व गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
शासन ने एक जुलाई से पूरे माह गांवों में शिविर लगाकर टीकाकरण करने का निर्देश दिया है। इसके अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग राजस्व गांव की सूची के आधार पर क्लस्टर तैयार कर रहा है। प्रत्येक क्लस्टर में एक उपकेंद्र के सभी गांवों को शामिल किया जा रहा है, जिससे एक साथ उपकेंद्र के सभी गांवों में टीकाकरण किया जा सके। इसके लिए टीकाकरण की टीमें बनाई जा रहीं हैं। यह व्यवस्था सभी नौ ब्लाकों में लागू होगी। टीकाकरण सत्र के लिए गांवों में स्थान चिह्नित करने का कार्य भी चल रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक गांव के लिए एक ऐसी टीम बनाई जा रही है जो टीकाकरण के दो दिन पूर्व गांवों में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी। इसमें राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभागों के लोगों को शामिल किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक में दस से 15 टीमें बनाई जानीं हैं। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक दिन छह से दस हजार लोगों को टीका लगाया जा सके।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि एक जुलाई से वृहद टीकाकरण के लिए तैयारी की जा रही है। एक-दो दिन में पूरी कार्य योजना तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान गांव में टीकाकरण से कोई वंचित न रहे, इसके पूरे प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed