फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   korona

16 को 14 केंद्रों पर लगाए जाएंगे टीके

Tue, 12 Jan 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
korona
16 को 14 केंद्रोें पर लगाए जाएंगे टीके
विज्ञापन

जिले को मिले कोरोना की वैक्सीन रखने के लिए मिले 300 कैरियर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। 16 जनवरी को पहले चरण में जिले के 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दीं हैं। 300 वैक्सीन कैरियर भी जिले के स्वास्थ्य विभाग को मिल चुके हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी कोरोना की वैक्सीन तो नहीं आई है, लेकिन तैयारी शुरू कर दी गई है। 21 स्थानों पर इसके लिए तैयारी की गई है। जिसमें पहले चरण में 14 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। इन केंद्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहां, कुबेरस्थान, कसया, फाजिलनगर, तमकुही, विशुनपुरा, रामकोला, नेबुआ नौरंगिया, मोतीचक, हाटा, कप्तानगंज और दुदही शामिल हैं। इसके अलावा पडरौना शहर में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पुरुष व नेत्र चिकित्सालय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन की पूरी प्रक्रिया वैसे ही अपनाई जाएगी, जिस पर दो चरणों में टीकाकरण का ड्राई रन हुआ है। उन्होंने बताया कि 300 वैक्सीन कैरियर मिल गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओ ने बताया कि रात पौने नौ बजे तक कमिश्नर गोरखपुर जयंत नार्लिकर के साथ स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। इसमें ड्राई रन के दौरान मिलीं कमियों को 16 जनवरी से पहले दूर कर लेने का निर्देश दिया गया। छूटी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कराने का भी निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed