{"_id":"5f5123428ebc3e54b86e45b9","slug":"korona-gorakhpur-news-gkp3641607193","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बैंक कर्मियों समेत 26 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बैंक कर्मियों समेत 26 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार बैंक कर्मियों समेत 26 मिले कोरोना पॉजिटिव
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में बृहस्पतिवार को चार बैंककर्मियों समेत 26 कोरोना संक्रमित मिले। पूर्व में पॉजिटिव मिले 11 लोग ठीक हुए हैं।
जनपद में अब तक 2020 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें से 207 एक्टिव केस हैं। 1791 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 22 की मौत हुई है। यह जानकारी अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने दी। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में खलीलाबाद स्थिति एसबीआई शाखा के चार बैंक कर्मी भी हैं। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 11, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में नौ, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में दो, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो शख्स दूसरे जनपद के पॉजिटिव मिले है। वहीं बृहस्पतिवार को 1609 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 4874 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हों, वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।