फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब गोरखपुर से प्रयागराज केवल एक घंटे में, CM सिटी से इंडिगो की नई उड़ान सेवा शुरू

Fri, 10 Jan 2020 07:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
kolkata gorakhpur indigo flight
प्रयागराज के लिए पहली उड़ान शुरू। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर से प्रयागराज के लिए पहली उड़ान शुक्रवार से शुरू हो गई। दोनों ही शहरों के बीच उड़ान योजना के तहत विमान कंपनी इंडिगो ने सीधी सेवा शुरू की है। मेयर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता, एयरपोर्ट डायरेक्टर एके द्विवेदी के साथ ही इंडिगो के वाइस प्रेसीडेंट ने हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए उड़ान शुरू की। इसके पहले एयरपोर्ट पर पहले केक काटा गया फिर पहली बार उड़ान भरने वाले यात्रियों का स्वागत किया गया।
kolkata gorakhpur indigo flight
डीएम-एसएसपी ने झंडी दिखाकर रवाना की फ्लाइट। - फोटो : अमर उजाला
इंडिगो की 72 सीट वाली रिजनल ट्रांसपोर्ट एयरप्लेन (एटीआर) का गोरखपुर से प्रयागराज और फिर प्रयागराज से गोरखपुर का न्यूनतम किराया 1725 रुपये निर्धारित है। गोरखपुर से कोलकाता के लिए पहले इंडिगो की 180 सीट वाली बोइंग की सुविधा थी। इंडिगो ने अब शुक्रवार से बोइंग हटाकर कोलकाता के लिए 72 सीट वाली एटीआर शुरू करने का निर्णय किया है। कोलकाता से गोरखपुर आने वाला विमान ही प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगा। वहां से गोरखपुर लौटकर यही विमान कोलकाता जाएगा।

माघ मेले के मौके पर मिली बड़ी सौगात: नगर विधायक

kolkata gorakhpur indigo flight
इंडिगो
इस मौके पर नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल ने प्रयागराज के लिए शुरू हुई नई हवाई सेवा के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देखते ही देखते गोरखपुर को एक खुबसूरत एयरपोर्ट तथा अलग से पार्किंग लॉट मिल गया । आज गोरखपुर से नई दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, बंगलूरू तथा कोलकाता सीधे जुड़ चुके हैं । प्रयागराज से कनेक्टिविटी हो जाने के बाद संभावना बनी है कि गोरखपुर क्षेत्रीय वायु सेवाओं के जरिए जल्द प्रदेश के सभी बड़े महानगरों से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि माघ मेले के अवसर पर यह नागरिकों को बहुत बडी सौगात है। बहुत कम खर्च में अब एक घंटे में प्रयागराज पहुंचना संभव हो गया। विधायक ने उम्मीद जताई कि जल्द ही गोरखपुर को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट भी मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 11:40 बजे से प्रयागराज के लिए उड़ान

kolkata gorakhpur indigo flight
एयरपोर्ट पर कटा केक। - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता से 8:40 बजे उड़ान भरकर 11:10 पर गोरखपुर पहुंचने वाली यह एटीआर आधे घंटे के बाद 11:40 बजे गोरखपुर से उड़ान भरकर 12:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगा। यही फ्लाइट वहां से 1:10 बजे उड़ान भरकर 2:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। आधे घंटे के बाद 2:50 बजे यह फ्लाइट गोरखपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरकर 4:35 बजे वहां पहुंचेगी।

हैदराबाद के लिए अब अलग फ्लाइट
शुक्रवार से एक और बदलाव हुआ। अब हैदराबाद के लिए इंडिगो की अलग फ्लाइट कर दी गई है। हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट (180 सीट वाला बोइंग) ही यहां से फिर हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी। अभी तक हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट ही कोलकाता जाती थी और वहां से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट फिर हैदराबाद जाती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed