फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Khorabar Township and Medicity Scheme Commissioner moved to Kushinagar

खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना: कमिश्नर चले गए कुशीनगर, खोराबारवासी निराश लौटे

Fri, 21 Jul 2023 02:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Jul 2023 02:46 PM IST
सार

जीडीए की ओर से खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना लांच की गई है। इसके तहत खोराबार, जंगल सिकरी के सैनिक नगर कॉलोनी क्षेत्र में जमीनों पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जीडीए की कार्रवाई से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं।

विज्ञापन
Khorabar Township and Medicity Scheme Commissioner moved to Kushinagar
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के अधिग्रहित क्षेत्र में रहने वाले लोग बृहस्पतिवार को कमिश्नर से नहीं मिल सके। कमिश्नर कुशीनगर के दौरे पर चले गए। इस वजह से लोगों को लौटना पड़ा। हालांकि खोराबार के लोगों का प्रकरण सुलझाने के लिए एमएलसी देवेंद्र सिंह ने कमिश्नर से मोबाइल फोन पर बात की। कमिश्नर ने कहा कि इस मसले पर बातचीत की जाएगी।

विज्ञापन


जीडीए की ओर से खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना लांच की गई है। इसके तहत खोराबार, जंगल सिकरी के सैनिक नगर कॉलोनी क्षेत्र में जमीनों पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जीडीए की कार्रवाई से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि सीएम के निर्देश के बाद भी जीडीए अधिकारी सहानुभूति पूर्वक प्रकरण सुलझाने के बजाय नेतागिरी करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन


जीडीए अफसरों के साथ सहमति न बनने पर लोगों ने बृहस्पतिवार को कमिश्नर से मिलने का फैसला लिया, लेकिन कमिश्नर के कुशीनगर दौरे पर चले जाने की वजह से लोग उनसे नहीं मिल सके। इस दौरान कुछ लोग एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के कौआबाग स्थित आवास पर पहुंचे। एमएलसी के बात करने पर कमिश्नर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बाढ़ में फंसे 85 लोगों का किया गया रेस्क्यू, अभिनय ऐसा कि लोगों की निकल गई चीख

राज्यपाल को भेजेंगे पत्र, डीएम से करेंगे मुलाकात

खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के अधिग्रहित क्षेत्र के लोग अब शुक्रवार को कमिश्नर से मुलाकात करेंगे। खोराबार जमीन मकान बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय नारायण मिश्रा ने बताया कि कमिश्नर को पत्र देने के बाद डीएम से मिलकर राज्यपाल को संबोधित पत्रक सौंपा जाएगा।

जीडीए की ओर से यदि सीएम के निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं से विधिक राय ली जाएगी। लोगों का कहना है कि सीएम से मिलने के बाद ऐसा लगा था कि हम लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन इस मामले में प्रभावितों की मदद करने के बजाय जीडीए अधिकारी केस दर्ज कराने की चेतावनी दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जीएसटी का छापा: दिल्ली से लाया जा रहा अवैध माल नौसड़ में जब्त, पूरी बस में लदा था सामान

जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोडः कमिश्नर से मिलकर न्याय दिलाएंगे विधायक

जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड से प्रभावित किसानों ने बृहस्पतिवार को पिपराइच के भाजपा विधायक महेंद्रपाल सिंह से मुलाकात की। लोगों ने विधायक से कहा कि मुआवजा का प्रकरण सुलझाए बिना ही प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारी सर्वे करा रहे हैं। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। पहले उचित मुआवजे का भुगतान किया जाए, तब निर्माण से संबंधित कोई प्रक्रिया शुरू की जाए। विधायक ने कहा कि वह इस प्रकरण को कमिश्नर से मिलकर उठाएंगे।

इसे भी पढ़ें: सावन में रूठे बदरा, रिमझिम फुहारों की जगह उड़ रही धूल

जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के लिए 26 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है। लेकिन प्रशासन की ओर से मिल रहे मुआवजे से स्थानीय लोग अंसतुष्ट हैं। उचित मुआवजा की मांग को लेकर विधायक की अगुवाई में किसानों का प्रतिनिधिमंडल सीएम योगी से मिल चुका है।

उधर एनएचएआई और एसएलओ के कर्मचारी गांवों में पहुंचकर सर्वे शुरू कर रहे हैं। बुधवार को इटहिया और कोनी में सर्वे करने पहुंची टीम और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हुई। तब किसानों का तेवर देखकर टीम लौट गई थी। इस दौरान नरसिंह सिंह, दुर्गविजय सिंह, बृजेश सिंह,अमरनाथ गुप्ता, गणेश सिंह, हंसराज चौरासिया, गुड्डू बाबा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed