{"_id":"5e0e47958ebc3e87c06983b0","slug":"khichdi-fair-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp335690137","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी मेले में चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी, सभी स्टेशनों पर रुकेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी मेले में चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी, सभी स्टेशनों पर रुकेंगी
Fri, 03 Jan 2020 10:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने जिन दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया था। उनके संचालन का शेड्यूल बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया।
मेला स्पेशल 13 से 30 जनवरी के बीच गोरखपुर से बढ़नी और गोरखपुर से नौतनवा के बीच चलाई जाएगी। पहले से चल रही पैसेंजर ट्रेनों में जनरल के दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक मेला स्पेशल ट्रेनें सभी क्रासिंग स्टेशनों पर दो-दो मिनट तथा हाल्ट स्टेशनों पर एक एक मिनट रुकेंगी। इसके अलावा (15105, 15106) छपरा नौतनवा छपरा एक्सप्रेस को मनीराम और कैंपियरगंज स्टेशन पर एक-एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।

Trending Videos
मेला स्पेशल ट्रेनोें का समय
55095 गोरखपुर बढनी स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से रात 9.05 बजे से चलकर बढ़नी 1.30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 55096 स्पेशल ट्रेन बढ़नी से रात 2.45 बजे रवाना होकर सुबह 6.40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
55097 नौतनवा गोरखपुर स्पेशल ट्रेन नौतनवा से रात 10.45 बजे रवाना होकर 1.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 55098 की गोरखपुर नौतनवा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से रात 2.30 बजे रवाना होकर सुबह 5.45 बजे नौतनवा पहुंचेगी।