{"_id":"696163a1615ff8a7af0bdfc2","slug":"khazanchi-flyover-ready-vehicles-will-soon-be-running-at-full-speed-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1192073-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खजांची फ्लाईओवर तैयार...जल्द वाहन भरेंगे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खजांची फ्लाईओवर तैयार...जल्द वाहन भरेंगे फर्राटा
विज्ञापन
निर्माणाधीन खजांची फोरलेन ओवर ब्रिज। फोटो - संवाद।
विज्ञापन
पादरी बाजार की तरफ एप्रोच का निर्माण पूरा, मकर संक्रांति से पहले हो सकता है लोकार्पण
फ्लाईओवर के शुरू होने से खजांची चौराहे पर जाम से मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहरवासियों को बहुत जल्द पहले फ्लाईओवर की सौगात मिलेगी। खजांची फ्लाईओवर का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। मकर संक्रांति से पहले इसके लोकार्पण की भी तैयारी है। फ्लाईओवर के शुरू हो जाने से खजांची चौराहे पर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
नाला निर्माण की वजह से पादरी बाजार की तरफ एप्रोच का काम अधूरा था। अब यह अंतिम चरण में है। एप्रोच का काम पूरा हो गया है। शुक्रवार को वहां पर सड़क ढाली जा रही थी। एक से दो दिन में इसका काम पूरा हो जाएगा। वहीं, स्पोर्ट्स कॉलेज की तरफ पहले ही एप्रोच और सड़क का निर्माण पूरा कर दिया गया था।
विज्ञापन
गोरखनाथ ओवरब्रिज की तरह ही यहां पर भी ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए नॉइज बैरियर लगाए गए हैं। इससे फ्लाईओवर पर चलने के दौरान बाहर की आवाज नहीं आएगी। वहीं, मांझे से भी परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा बैरियर होने की वजह से फ्लाईओवर से कोई छलांग भी नहीं लगा पाएगा।
विज्ञापन
करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 600 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जनवरी 2023 में शुरू किया गया था। इसके बन जाने से पादरी बाजार से बरगदवां की राह आसान हो जाएगी।
मार्च तक बनेगा सहारा एस्टेट रिंग रोड
कुनराघाट से सहारा एस्टेट तक रामगढ़ताल किनारे रिंग रोड का निर्माण कार्य जारी है। मार्च तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। करीब चार किलोमीटर लंबे इस रिंग रोड को 15 मीटर की चौड़ाई के साथ तैयार किया जा रहा है। इसे डबल लेन बनाया जा रहा है ताकि इस रोड से गुजरने वाले लोगों को कोई भी असुविधा न हो। मिट्टी भराई के बाद रेलिंग का काम अब जोरों पर है।
वर्जन
खजांची फ्लाईओवर का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। देवरिया बाईपास से टीपीनगर तक फ्लाईओवर का निर्माण भी फरवरी में पूरा हो जाएगा।
- मिथिलेश कुमार, जीएम, सेतु निगम