{"_id":"5eecf2c58ebc3e42db6b016a","slug":"jump-in-river-gorakhpur-news-gkp355234964","type":"story","status":"publish","title_hn":"तानों से तंग आकर महिला ने दोबारा लगाई नदी में छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तानों से तंग आकर महिला ने दोबारा लगाई नदी में छलांग, मौत
Sat, 20 Jun 2020 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 03:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
रामजानकी मार्ग स्थित उग्रसेन पुल से शुक्रवार की भोर में 50 वर्षीय एक महिला ने फिर राप्ती नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे बचा लिया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भी भेज दिया, मगर दोपहर में उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को भी वह नदी में कूद गई थी। तब भी उसे बचा लिया गया था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि लोग उसे मानसिक रूप से कमजोर मानकर ताने मारते थे। इससे वह ऊब गई थी।
विज्ञापन
मदनपुर क्षेत्र के मनिहरपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद की पत्नी चानमती देवी ने शुक्रवार की भोर में रामजानकी मार्ग स्थित उग्रसेन पुल से दोबारा छलांग लगा दी। संयोग से उसे कूदते लोगों ने देख लिया। पानी कम होने के कारण लोगों ने महिला को बचा लिया।
विज्ञापन
गंभीर हाल में पुलिस की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया। यहां उपचार के बाद डॉक्टर ने घर भेज दिया गया, मगर दोपहर में घर पर ही उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि महिला के दोबारा नदी में कूदने पर इलाज के लिए भेजा गया था। अब उसकी मौत की सूचना मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन